फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Reeling from the death of the passenger bus

बस की चपेट में आने से यात्री की मौत

Thu, 02 Mar 2017 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रियासी
अमर उजाला ब्यूरो, रियासी Updated Thu, 02 Mar 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
Reeling from the death of the passenger bus
युवक जिला बिलासपुर के घुमारवीं का रहने वाला है।

अरनास पुलिस स्टेशन अंतर्गत पड़ने वाले नरलू दोमेल क्षेत्र में बुधवार की सुबह बस के नीचे आने से एक यात्री की मौत हो। मृतक चंदेराम थुरू पट्टिया का रहने वाला था। जानकारी के मुताबिक बस (जेके02ऐएन-9589) तहसील अरनास के थुरू पटिटया से यात्रियों को लेकर जम्मू जा रही थी।

विज्ञापन


इसी दौरान बस जब नरलू दोमेल में पैसेंजर शेड के पास पहुंची तो बस के पिछले दरवाजे से चंदे राम पुत्र किसना उसमें चढ़ने लगा। तभी उसका पैर फिसल गया और बस आगे चल पड़ी। ड्राइवर की नजर उस पर नहीं पड़ी। इस कारण चंदे राम टायर के नीचे आ गया और कुचल जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा गया, लेकिन वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को जब्त कर उसके चालक को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया। इसके साथ ही जरूरी औपचारिकताओं को निभाते हुए मृतक चंदे राम का शव उसके परिवार वालों के हवाले कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed