{"_id":"581b90b84f1c1bc032437d70","slug":"police-arrived-to-investigate-the-paper-leak-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेपर लीक मामले की जांच को पहुंची पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेपर लीक मामले की जांच को पहुंची पुलिस
ब्यूरो, अमर उजाला/रामबन
Updated Fri, 04 Nov 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
exam shimla
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू संभाग के विंटन जोन में चल रही दसवीं बोर्ड की परीक्षा के दौरान 24 तारीख को साइंस का पेपर लीक होने के मामले में पुलिस का एक उच्चस्तरीय दल जांच के लिए वीरवार को सरकारी हाई स्कूल परनोत पहुंचा। पुलिस ने शिक्षा बोर्ड के सहायक सचिव सहित परीक्षा केंद्र से संबंधित कुछ अन्य अधिकारियों को थाने पर लाकर पूछताछ की।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक जम्मू संभाग के विंटर जोन में 24 अक्टूबर को दसवीं बोर्ड की परीक्षा शुरू हुई। पहला पेपर साइंस का था। परनोत के इस परीक्षा केंद्र पर प्रश्नपत्रों का बंडल खुला पहुंचा था। उससे कुछ प्रश्नपत्र गायब भी थे। उसी समय इसकी सूचना परनोत हाई स्कूल पर बनाए गए परीक्षा केंद्र के नियंत्रक ने शिक्षा बोर्ड के सहायक सचिव मोहन सिंह और मुख्य शिक्षा अधिकारी रामबन मोहम्मद शरीफ चौहान को दी।
विज्ञापन
इसके बावजूद परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा के दूसरे दिन ही यानी 25 अक्टूबर को शिक्षा बोर्ड के उच्च अधिकारियों के निर्देश पर तत्काल प्रभाव से सहायक सचिव मोहन सिंह को जांच होने तक सस्पेंड कर दिया गया। प्रश्नपत्र लीक होने के संबंध में पुलिस में विभाग की ओर से केस भी दर्ज करवा कर और बोर्ड की परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन
इस सिलसिले में वीरवार को रामबन के एसएसपी रणदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस का एक दल जांच के लिए परनोत हाई स्कूल पहुंचा। उस जगह की बारीकी से जांच की गई, जहां प्रश्नपत्रों को रखा गया था।
स्कूल के सभी कर्मचारियों से पूछताछ की गई। बोर्ड के सहायक सचिव के अलावा कुछ अन्य शिक्षा अधिकारियों को पुलिस थाने लाकर पूछताछ की गई। हालांकि पुलिस ने देर रात तक जांच से संबंधित कुछ खुलासा नहीं किया।
अब 16 से होगी परीक्षा
पेपर लीक होने के बाद जम्मू संभाग के विंटर जोन की रद्द की गई दसवीं बोर्ड की परीक्षा की अगली तिथि भी घोषित कर दी गई। अब
16 नवंबर से परीक्षा होगी।