{"_id":"58f3cdbe4f1c1b3f3b470ed6","slug":"passenger-death-due-to-heart-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल का दौरा पड़ने से यात्री की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल का दौरा पड़ने से यात्री की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, कटड़ा
Updated Mon, 17 Apr 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
infant dead body
मां वैष्णो देवी के दर्शन को दिल्ली से आए एक यात्री की रविवार की सुबह दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। दर्शन को आए 45 वर्षीय सचिन मल्होत्रा पुत्र विनोद कुमार मल्होत्रा निवासी दिल्ली अपने दोस्त के घर कटड़ा कसबे के वार्ड नंबर सात में रुका हुआ था।
विज्ञापन
रविवार की सुबह उसने अपने दोस्त से सीने में दर्द की शिकायत की। तुरंत दोस्त ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को कटड़ा अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर मृतक के घर वालों को खबर कर दी। आज सोमवार को शव परिवार को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन