{"_id":"5841d08c4f1c1b2616de6ebc","slug":"one-dead-in-road-accident-in-reasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक फिसलने से युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक फिसलने से युवक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला,रियासी
Updated Sat, 03 Dec 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौनी से भाम्बला मार्ग पर शुक्रवार की शाम काे हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। शव को नजदीकी अस्पताल में रखा गया है। देर रात तक पोस्टमार्टम नहीं किया गया था।
विज्ञापन
हादसा पौनी-भाम्बला मार्ग पर डुग्गी के पास हुआ। जानकारी के अनुसार राकेश सिंह पुत्र तेज सिंह निवासी बियूलिया शाम को मोटरसाइकिल से अपने घर जा रहा था। बाइक का कोई नंबर नहीं था। जब वह डुग्गी के पास पहुंचा तो मोटरसाइकिल से उसका नियंत्रिण खाे गया। इससे बाइक फिसल और इसमें राकेश काफी दूर तक घिसटता चला गया।
विज्ञापन
बताया जाता है कि जब तक स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तब तक उसने दम तोड़ दिया था। हादसे की खबर पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को नजदीकी अस्पताल में पहंुचाया। युवक की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन