{"_id":"5866b3964f1c1b132ceed7b5","slug":"new-year-celebration-under-tight-security","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ी सुरक्षा में मनेगा नए साल का जश्न","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कड़ी सुरक्षा में मनेगा नए साल का जश्न
ब्यूरो, अमर उजाला/उधमपुर
Updated Sat, 31 Dec 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
भारत-नेपाल सुरक्षा बलों ने की संयुक्त पेट्रोलिंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक तरफ हर वर्ग के लोग नए साल पर जश्न मनाने की तैयारियों में जुटे हैं और दूसरी ओर प्रशासन रंग में भंग न हो इसके लिए विशेष तैयारी में जुटा है। नव वर्ष की पूर्व संध्या पर ही चप्पे-चप्पे पर पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती कर दी जाएगी। पर्यटन स्थल पत्नीटॉप और जखैनी के अलावा हाईवे पर सेना और अर्द्धसैनिक बलों की विशेष निगरानी होगी। शराब के नशे में हुड़दंग करने वालों पर भी नकेल कसने की पूरी तैयारी की गई है।
विज्ञापन
नए साल के अवसर पर किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए जिला पुलिस प्रशासन ने विशेष तैयारियां कर रखी हैं। इस साल पुलिस द्वारा स्पेशल डिप्लायमेंट प्लान के तहत सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
पूर्व की आतंकवादी घटनाओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने सेना के साथ मिलकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। वहीं हुड़दंग करने वालों को पकड़ कर एल्कोमीटर से जांच की जाएगी। अगर वह शराब के नशे में पाया गया तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। लिहाजा शराब पीकर हुल्लड़बाजी करने वाले युवाओं पर नया साल भारी भी पड़ सकता है।
विज्ञापन
जश्न में किसी को कोई खलल नहीं पड़े इसके लिए प्रशासन काफी गंभीर है। अगर किसी भी तरह की गैर सामाजिक गतिविधियों में कोई लिप्त पाया गया तो उस पर कड़ी पुलसिया कार्रवाई की जा सकती है। खास कर संवेदनशील क्षत्रों पर सुरक्षा बलों की विशेष निगरानी होगी। पूर्व में आतंकवादी घटनाओं को ध्यान में रखते हुए अभी से नाकों पर सख्ती शुरू की जा चुकी है।
पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांति पूर्वक जश्न मनाने की अपील की और कहा कि यदि किसी को कहीं कोई संदिग्ध गतिविधियां या वस्तु दिखाई दे तो तुरंत पुलिस या सुरक्षा बलों को सूचना दें। शराब के नशे में नए साल का जश्न मनाने वालों के लिए खास तौर पर जखैनी, पत्नीटाप में शहर के मुख्य चौकों पर एल्कोमीटर का इंतजाम होगा।शराब पीकर हुड़दंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि सुरक्षा व्यवस्था के लिए अतिरिक्त टुकड़ियों को नहीं बुलाया गया है, पर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सेना और अर्धसैनिक बलों द्वारा खास तौर पर पैनी निगाह रखी जाएगी।
-शैलेंद्र मिश्रा, एसएसपी, उधमपुर