{"_id":"58e93f114f1c1bd0355b4a6d","slug":"misdeeds-in-the-forest-by-minor","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात को जंगल में नाबालिग से दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रात को जंगल में नाबालिग से दुष्कर्म
अमर उजाला ब्यूरो, उधमपुर
Updated Sun, 09 Apr 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
gangrape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रौन दोमेल पुलिस चौकी के अंतर्गत पड़ते एक गांव में युवक द्वारा नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर थनोआ के जंगल में ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। शुक्रवार शाम को रौन दोमेल पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आरोपी युवक को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार वीरवार दोपहर को लड़की किसी काम से घर से निकली। कुछ ही दूरी पर लड़की को शौकत नाम का युवक मिला। लड़की युवक को पहले से ही जानती थी। युवक लड़की को बहला-फुसला कर अपने साथ जंगल ले गया और पूरी रात लड़की को हवस का शिकार बनाया।
विज्ञापन
दूसरी तरफ कई घंटे इंतजार करने के बाद जब लड़की घर नहीं पहुंची तो परिवार के सदस्यों ने तलाश शुरू कर दी। पूरी रात परिवार के सदस्य लड़की को तलाश करते रहे, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। लड़की के परिवार वाले जब पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाने निकले तो रास्ते में ही लड़की मिल गई। उसने पिता को आपबीती बताई। परिवार के सदस्य रौन दोमेल पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
शुक्रवार शाम को लड़की का जिला अस्पताल में मेडिकल करवाया। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। शनिवार को रौन दोमेल पुलिस की टीम ने थनोआ के जंगल जाकर मामले की जांच की और जिस स्थान पर लड़की का दुष्कर्म किया गया है, वहां पर पहुंच कर सबूत जुटाए। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दफा 376 और 363 के तहत मामला दर्ज किया है और युवक को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।