{"_id":"574896e04f1c1b423c690cd4","slug":"medical-examination-of-the-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपियों की मेडिकल जांच करवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरोपियों की मेडिकल जांच करवाई
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
Updated Sat, 28 May 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
atm
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम फिलिंग के आडिट के दौरान सामने आई लगभग ढाई करोड़ के घोटाले के मामले में पकड़े गए आरोपियों का जिला अस्पताल में मेडिकल करवाया गया। पुलिस के मुताबिक मामले की जांच के दौरान चार लोगों को गिरफ्तार कर कुछ पैसों की रिकवरी भी कर ली गई है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में मेडिकल के लिए लाए गए दो आरोपियों का दावा था कि उन्हें बेवजह मामले में फंसाया जा रहा है। जबकि असली गुनाहगारों को पुलिस पकड़ नहीं पाई है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले एसबीआई की मुुख्य शाखा में एटीएम मशीनों में फिलिंग किए जाने वाले पैंसों के ऑडिट के दौरान 2 करोड़ 52 लाख रुपये के घोटाले का मामला प्रकाश में आया था।
विज्ञापन
बैंक द्वारा आउट सोर्स कंपनी को शाखा के दायरे में पड़ती 16 मशीनों में पैसे डालने की जिम्मेवारी सौंपी गई थी। प्राथमिक जांच के घोटाले में दो युवकों के लिप्त होने का खुलासा किया जा रहा था, जिन्हें कंपनी द्वारा हायर किया गया था। इन दोनों के पास ही एटीएम के पासवर्ड और पैसे जमा कराने की जिम्मेवारी सौंपी गई थी। पुलिस द्वारा अभी मामले की
विज्ञापन
जांच बाकी है। मामले में कई और खुलासे होने की आशंका है। सूत्रों की मानें तो पूरे मामले के तार आईपीएल सट्टे से जुड़े होने की पूरी संभावना है।
एटीएम कैश फिलिंग घोटाले में पुलिस ने चार युवकों को पकड़ा है। पूछताछ की जा रही है। उनसे कुछ नकदी भी बरामद की गई है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
सुरेंद्र गुप्ता, डीआईजी,
उधमपुर-रियासी रेंज