{"_id":"57cb29b34f1c1b660b2cccd8","slug":"girl-jumped-from-roof","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत से कूदकर युवती ने दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छत से कूदकर युवती ने दी जान
ब्यूरो/ उध्ामपुर
Updated Sun, 04 Sep 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
19 साल के लड़के से महिला बनाती थी जबरन संबंध, लड़के ने जान दी
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के आदर्श कालोनी क्षेत्र में एक युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में एक घर की छत से कूदकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मामले को प्रेम प्रसंग से भी जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में पूछताछ के लिए एक युवक को थाने बुलाया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक शनिवार दोपहर ढाई बजे के करीब आदर्श कालोनी इलाके में एक युवती के छत कूद गई। इससे इलाके में हडकंप मच गया। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आसपास खड़े लोगाें ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को उपचार के लिए जिला अस्पताल उधमपुर पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत युवती मक्खना देवी (24) पुत्री मुंशीराम, स्याल सल्लन की रहने वाली थी।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के शवगृह में रखवाया है। घटना के बाद पुलिस ने उस मकान की छत का भी मुआयना किया, जहां से युवती कूदी थी।
किसी को भी इस बात की जानकारी नहीं है कि वह छत पर कब गई व वह कैसे कूदी। कूदने के बाद नीचे गिरने पर आवाज आने के बाद ही लोगों को उसके कूदने की जानकारी मिली।
पुलिस सारे तथ्यों को खंगालने में लगी है कि आखिर युवती के छत से कूदने की क्या वजह रही है। युवती के शव के पोस्टमार्टम के लिए डाक्टरों का एक बोर्ड बनाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने संदिग्ध मौत का मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
छत से कूदने से पहले युवती ने अपने बाएं हाथ पर एक सूसाइड नोट लिखा था, जिस पर धुंधले शब्दों में लिखा है कि वह अपनी मर्जी से छत से कूद रही है। उधमपुर के थाना प्रभारी आरएस चिब ने बताया कि शुरुआती जांच में फिलहाल मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है।
युवती ने अपने हाथ में जो सूसाइड नोट लिखा है। वह पूरी तरह से नहीं पढ़ा जा रहा है। इसकी भी जांच करवाई जा रही है। मामले से जुड़े सभी तथ्यों को खंगाला जा रहा है। जांच के दौरान यदि कोई इस मामले में अपराधी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
युवती जहां पर छत से नीचे कूदी वहां सड़क खून से लाल हो गई। आदर्श कालोनी की तरफ जाने वाले मार्ग पर खून फैल गया। दिनभर इलाके में युवती के छत से कूदने की क्या वजह होगी, इस पर कयास लगाए जाते रहे।