{"_id":"58f7be1d4f1c1b3f3b473738","slug":"fisheries-department-staff-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिशरीज विभाग के कर्मचारी पर हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फिशरीज विभाग के कर्मचारी पर हमला
अमर उजाला ब्यूरो, उधमपुर
Updated Thu, 20 Apr 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
उधार के पैसे नहीं दिए तो सिर पर मारी कांच की बोतल
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर थाना क्षेत्र के नरसू इलाके में मंगलवार देर रात को अवैध तरीके से तवी नदी में मछली पकड़ रहे व्यक्ति ने फिशरीज विभाग के कर्मचारी को जानलेवा हमला करके गंभीर रूप से घायल का दिया। बुधवार को पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी अनुसार मंगलवार रात को फिशरीज विभाग के पेट्रोलिंग टीम के सदस्य रियाज को सूचना मिली की कि नरसू तवी नदी में कुछ लोग गैर कानूनी तरीके से मछली पकड़ रहे हैं। रियास टीम लेकर मोके पर पहुंचा और उसने रवि नाम के व्यक्ति को गैर कानूनी तरीके से मछली पकड़ते हुए पाया।
विज्ञापन
रियास ने रवि के पास से करीब दस किलो मछली बरामद की और कार्रवाई करते हुए मछली को कब्जे में ले लिया और जुर्माना लगाकर वापस लौट गया। लेकिन इससे पहले ही रियाज घर पहुंचता रवि ने अपने कुछ साथियों के साथ मिल कर रियाज पर हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी मिलने पर विभाग के कर्मचारियों ने रियाज को जिला अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिशरीज विभाग एडी कुलभूषण वर्मा ने बताया कि कर्मचारी के साथ मारपीट को किसी कीमत पर भी सहन नहीं किया जाएगा। विभाग की तरफ से पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करवा दी गई है।