{"_id":"5727a2744f1c1bce725ccfa3","slug":"fire-in-krimchi-mansar-forest","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिमची मानसर के जंगल में लगी आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्रिमची मानसर के जंगल में लगी आग
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर/भ्ाद्रवाह
Updated Tue, 03 May 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
जिला में जंगलों भड़की आग
- फोटो : अमर उजाला
पारा चढ़ते ही आग लगने का सिलसिला शुरू हो गया है। कहीं जंगल में तो कहीं दुकानों में आग लग रही है। उधमपुर शहर से करीब 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित क्रिमची मानसर के जंगल में रविवार देर शाम को आग लग गई। देर शाम से लगी आग को काबू पाने के लिए प्रशासन और वन विभाग द्वारा फिलहाल कोई पहल नहीं की गई है। पर जंगलों से बेहिसाब धुआं जंगल में तबाही की गवाही दे रहा है।
विज्ञापन
जिले के थनोआ क्षेत्र के जंगलों में भी आग लगने की खबरें सामने आई है। थनोआ में भी आग को बुझाने के लिए वन विभाग ने कोई इंतजाम नहीं किया है। इससे पहले टिकरी के निकट बांसा मोड़ के जंगलों में भी आग लगने की घटना पेश आई। आग को स्थानीय लोगों और फायर बिग्रेड द्वारा बुझाया गया। गर्मियों के आते ही योजनाबद्ध तरीके से जंगलों में आग लगने की घटनाओं पर काबू कर पाना वन विभाग के बस का नहीं लग रहा।
विज्ञापन
भद्रवाह-डोडा मार्ग पर स्थित सेरी क्षेत्र में रविवार की रात को आग लगने से दो दुकानें जलकर राख हो गईं। आग लगने के कारणों की जानकारी नहीं हो पाई। जानकारी के अनुसार रविवार की रात को सेरी मार्केट में स्थित दुकानों में आग लग गई। लोगों ने दुकानों से उठते हुए धुएं को देखकर शोर मचाया।
विज्ञापन
बाजार से थोड़ी दूरी पर स्थित गांव के लोग जाग गए। ग्रामीणों ने आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। लोगों ने फायर ब्रिगेड को भी सूचित कर दिया, लेकिन स्थानीय लोगों के प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया। आग से सुरेश कुमार की नाई की दुकान को भारी क्षति पहुंची है। जबकि अजीत कुमार की फर्नीचर की दुकान को भी खासा नुकसान हुआ। लोगों की मेहनत के कारण आग पर यदि जल्द काबू नहीं पाया गया तो बहुत बड़ा नुकसान हो सकता था।