फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   fire in grid station

आग में जल गया गीरी नगर ग्रिड स्टेशन

Fri, 29 Jul 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/ किश्तवाड़
ब्यूरो/ किश्तवाड़ Updated Fri, 29 Jul 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
fire in grid station
fire

गीरी नगर ग्रिड स्टेशन में वीरवार को ब्लास्ट जैसा धमाका हुआ। कुछ ही देर में पूरा स्टेशन आग की लपटों में घिर गया। इसके चलते 33 केवी ट्रांसफार्मर भी जल गया। ग्रिड में आग लगने से अब कतरसामना के नए ग्रिड स्टेशन से बारी-बारी बिजली शहर व मंडल को मिल रही है। लेकिन गीरी ग्रिड पर जो भी इलाके  निर्भर थे उनकी आपूर्ति ठप है। वहां पर ट्रांसफार्मर के साथ जितनी भी पैनलिंग थी वह भी जल गई है।

विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि यह घटना बुधवार देर रात हुई। इससे वीरवार सुबह तक बिजली पूरे जिले में बंद रही। सुबह करीब 9 बजे कुछ इलाकों में बिजली बहाल की गई, जबकि अधिकतर इलाकों में खासकर ग्रिड स्टेशन गीरी नगर पर निर्भर इलाके डूल, बिनंद्राबन, चिरहार, होलर, पूछाल, होंजाला, बेरवाड़, गीरीनगर आदि की बिजली बंद रही।
विज्ञापन


बिजली विभाग के अधिकारी आरसी शर्मा का कहना है कि धमाका कैसे हुआ इस बार में अभी कुछ ठोस नहीं कहा जा सकता है। उन्होंने शार्ट सर्किट से स्टेशन में आग लगने की आशंका जताई है। आग लगने के तुरंत बाद पुलिस, फायर ब्रिगेड और आम जनता भारी संख्या में वहां पहुंचे। दमकल ने आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed