{"_id":"572cf0824f1c1b44265cd691","slug":"fire-caused-by-spark-arose-while-cooking","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाना पकाते समय उठी चिंगारी से लगी आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाना पकाते समय उठी चिंगारी से लगी आग
अमर उजाला ब्यूरो, किश्तवाड़
Updated Sat, 07 May 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
ट्रकों में आग
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रू तहसील के गांव उडील गुजरान में शुक्रवार की सुबह एक घर में खाना पकाते समय उठी चिंगारी ने चार परिवारों को बेघर कर दिया। हालांकि स्थानीय लोगों और पुलिस की सक्रियता से घर के सामान को बचा लिया गया। हुआ यूं कि गुलाम नबी के घर में सुबह के समय खाना पकाया जा रहा था।
विज्ञापन
इस दौरान चिमनी से धुएं के साथ आग की लपटें भी निकलने लगी जो घर की छत तक पहुंच रही थी। इस दौरान आग छत पर रखी घास को पकड़ ली और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। इसकी जानकारी पुलिस को भी दी गई। आसपास के लोगों ने भी बचाव कार्य शुरू किया। आनन-फानन में घर से सारा सामान बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
तब तक घर की पूरी छत जल चुकी थी। थाना प्रभारी रविकांत ने कहा कि उन्होंने दलबल के साथ लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। सभी ने मिलकर सामान तो बचा लिया, लेकिन घास के कारण बेकाबू हुई आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया था। इस हादसे में गुलाम नबी, मो. कासिम, नूरदीन और फारूक अहमद का परिवार बेघर हो गया। सभी एक ही घर में रहते थे।
विज्ञापन