{"_id":"5741f7f44f1c1bbc15690c57","slug":"fire-again-on-gangeda-hills","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगेड़ा की पहाड़ियों पर फिर आग लगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गंगेड़ा की पहाड़ियों पर फिर आग लगी
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
Updated Sun, 22 May 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
जम्मू के जंगलों में लगी आग हुई बेकाबू
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगेड़ा की पहाड़ियों पर आग लगने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सुबह करीब छह बजे एक बार फिर से इन पहाड़ियों पर भीषण आग लग गई। वन विभाग के फायर सेल ने काफी मशक्कत से आग पर काबू पाया। पिछले दिनों गंगेड़ा की पहाड़ियों पर आग लगी थी। उस समय वन विभाग के कर्मचारियों ने मुश्किल से आग को बुझाया था।
विज्ञापन
रविवार की सुबह छह बजे के करीब एक बार फिर से यहां आग सुलगने लगी। शहर से केवल दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित इस पहाड़ी पर आग की लपटें साफ तौर पर देखी जा रही है। आग का पता चलते ही वन विभाग हरकत में आया। कर्मचारियों व फायर सेल मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित करने का प्रयास शुरू किया।
विज्ञापन
करीब ढाई घंटों की मेहनत के बाद कुछ हद तक आग पर काबू पा लिया गया।गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से जिले के विभिन्न जंगलों में बार-बार आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं। इससे पहले क्रिमची, औसू और मांड क्षेत्र के जंगलों में भी लगी आग पर काबू पाने के लिए वन विभाग को कड़ी मेहनत करनी पड़ी।
विज्ञापन