{"_id":"58407b824f1c1b0c1ede806d","slug":"child-dead-in-road-accident1","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैन्य वाहन की चपेट से मासूम की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सैन्य वाहन की चपेट से मासूम की मौत
ब्यूरो/ उध्ामपुर
Updated Sat, 03 Dec 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
Accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर से सटे टी मोड़ स्थित जादूनाथ एनक्लेव में एक किशोर सैन्य वाहन की चपेट में आ गया। इससे उसे गंभीर चोटें आई। किशोर को तुरंत उपचार के लिए सैन्य अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
बुधवार की शाम टी मोड़ स्थित जादूनाथ एनक्लेव में एक सैन्य वाहन की चपेट में आने से किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे सैन्य अधिकारियों द्वारा किशोर को तुरंत सैन्य अस्पताल पहुंचाया गया। सैन्य अस्पताल के डाक्टरों द्वारा किशोर को मृत घोषित कर दिया गया। किशोर की पहचान केवी न.1 के सातवीं कक्षा के सुमन के रूप में हुई है।
विज्ञापन
सुमन के माता पिता के आग्रह पर बिना पोस्टमार्टम के शव को सैन्य अस्पताल द्वारा अभिभावकों को सौंप दिया गया। किशोर की मौत का मामला बुधवार देर रात तक पुलिस द्वारा दर्ज नहीं किया गया था। एसएसपी शैलेंद्र मिश्रा ने बताया कि पुलिस को इस बारे में जानकारी मिलने के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है। केवी न.1 में छात्र की मौत पर सुबह एसेंबली में शोक सभा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन