{"_id":"58f3cd2e4f1c1b1a74470ea0","slug":"bike-rider-dies-of-a-military-vehicle-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैन्य वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सैन्य वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, रामबन
Updated Mon, 17 Apr 2017 01:29 AM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : graphic
बनिहाल कसबे के सफापानी इलाके में सेना के वाहन से एक बाइक को टक्कर लग गई। इस हादसे में बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपजिला अस्पताल बनिहाल पहुंचाया गया। इनमें एक को श्रीनगर रेफर किया गया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इस घटना से गुस्साए लोगों ने हाईवे जाम कर प्रदर्शन किया और आरोपी चालक को गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह ग्यारह बजे बाइक पर सवार होकर आदिल अहमद निवासी नई बस्ती बनिहाल और बासित राजा निवासी डुलीगाम बनिहाल से सफापानी इलाके की तरफ जा रहे थे। जब वे सफापानी पहुंचे तो सामने से आ रही सेना की कानवाई के एक वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल बाइक सवार को उप जिला अस्पताल बनिहाल पहुंचाया।
विज्ञापन
प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल आदिल अहमद को श्रीनगर के बोन एंड ज्वाइंड अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन वह श्रीनगर पहुंचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया। दूसरे का इलाज बनिहाल में चल रहा है। बाद में इस घटना के विरोध में बनिहाल के लोग हाईवे पर जुट गए सड़क जाम कर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर कार्रवाई करने की मांग करने लगे।
विज्ञापन
प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर तहसीलदार और एसडीपीओ बनिहाल धीरज कटोच मौके पर पहुंचे और गुस्साए लोगों को इस मामले में कार्रवाई करने भरोसा देकर शांत किया। प्रदर्शन के कारण हाईवे पर करीब पौने घंटा तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।