{"_id":"574b34a14f1c1bd24c108b92","slug":"a-young-man-injured-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेटाडोर-कार की भिड़ंत में एक युवक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेटाडोर-कार की भिड़ंत में एक युवक घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
Updated Sun, 29 May 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : graphic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के एमएच चौक पर रविवार को मेटाडोर और कार की भिड़ंत हो गई, जिसमें एक युवक को हलकी चोटें आईं। हालांकि मेटाडोर चालक की समझदारी से बड़ा हादसा होने से टल गया। इस हादसे के कारण एमएच चौक पर यातायात करीब आधे घंटे के लिए प्रभावित रहा।
विज्ञापन
गुरु रविदास मंदिर के बाहर एमएच चौक पर रैंबल से उधमपुर आ रही मेटाडोर की एक अंबेसडर कार से भिड़ंत हो गई। हादसे में मेटाडोर चालक ने कार को बचाने की कोशिश की। इस बीच एक मोटरसाइकिल सवार युवक मेटाडोर की चपेट में आ गया। हालांकि मेटाडोर चालक की सूझबूझ के कारण युवक को गंभीर चोट नहीं आई।
विज्ञापन
इस बीच मेटाडोर चालक और कार के चालक के बीच पूरे हादसे को लेकर कहा-सुनी शुरू हो गई। दोनों चालकों की लड़ाई के कारण एमएच चौक पर करीब आधा घंटा तक भारी जाम की स्थिति बन गई। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। पर पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही कार चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन