फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   संदिग्ध परिस्थितियों युवक का शव फंदे से लटकता बरामद

संदिग्ध परिस्थितियों युवक का शव फंदे से लटकता बरामद

Tue, 27 Mar 2018 10:24 AM IST
Updated Tue, 27 Mar 2018 10:24 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों युवक का शव फंदे से लटकता बरामद
उधमपुर। जिला मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर गंडाला इलाके में शनिवार देर रात को संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव ससुराल से कुछ ही दूर स्थित पेड़ पर फंदे से लटका बरामद हुआ। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार के हवाले कर दिया। युवक के पिता का आरोप है कि उसके बेटे की किसी ने हत्या की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब नौ बजे कुछ लोगों ने 26 वर्षीय अजय कुमार निवासी चक्खड़ का शव पेड़ से लटका हुआ पाया। तुरंत इसकी जानकारी उधमपुर पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस की एक टीम को उधमपुर से मौके के लिए रवाना कर दिया गया। पुलिस ने पूछताछ करने के बाद शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल पहुंचाया। रविवार की सुबह युवक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार के हवाले कर दिया गया। वहीं मृतक के पिता सतपाल ने बताया कि तीन महीने से उसका बेटा ससुराल में रह रहा था। कई महीने से उसका विवाद ससुराल वालों के साथ चल रहा था। बेटे की मौत को आत्महत्या बताया जा रहा है, लेकिन उनको पूरा यकीन है कि उनके बेटे ने आत्महत्या नहीं की है, बल्कि उसकी हत्या की गई है। उन्होंने पुलिस ने निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाने की मांग की। फिलहाल पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed