{"_id":"5b6760304f1c1b923e8b54ed","slug":"71533501488-udhampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगेड़ा में चली गोलियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गंगेड़ा में चली गोलियां
Updated Mon, 06 Aug 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। जिला मुख्यालय से करीब सात किलोमीटर दूर गंगेड़ा इलाके में शनिवार देर रात को गोलियां चलने की आवाज सुनाई देने के बाद हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और सर्च आपरेशन शुरू कर दिया। पुुलिस को पिस्टल से चली गोलियों के चार खोखे बरामद हुए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
शनिवार रात करीब साढ़े दस बजे अचानक ही गंगेड़ा में गोलियां चलने की आवाज सुनाई देने लगी। गोलियां चलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और लोग घरों में दुबक गए। कुछ लोगों ने इसकी सूचना उधमपुर पुलिस स्टेशन में दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंच गई और पुलिस की टीम ने रात को ही सर्च आपरेशन शुरू कर दिया। सर्च आपरेशन के दौरान पुलिस ने एक स्थान से पिस्टल से चली गोलियों के चार खोखे बरामद किए।
एसएचओ उधमपुुर विजय चौधरी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद रात को ही सर्च आपरेशन छेड़ दिया गया था। गोलियां किसने और क्यों चलाई है, इसका पता लगाया जा रहा है। चारों गोलियां एक ही पिस्टल से चलाई गई है और पिस्टल किसकी है इसका भी पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।