फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   आशिक के साथ महिला ने पति को हत्या कर खेत में दफनाया

आशिक के साथ महिला ने पति को हत्या कर खेत में दफनाया

Tue, 27 Mar 2018 10:26 AM IST
Updated Tue, 27 Mar 2018 10:26 AM IST
विज्ञापन
आशिक के साथ महिला ने पति को हत्या कर खेत में दफनाया
उधमपुर/जिब। रैंबल थाना क्षेत्र के मग्योट इलाके में पत्नी द्वारा अपने आशिक के साथ मिल कर पति की हत्या करने का मामला वीरवार को सामने आया है। करीब चार दिन पहले महिला ने पति को हत्या के बाद घर के ही पास खेत में दफना दिया था। मृत व्यक्ति की बेटी ने इसकी जानकारी चाचा को दी और फिर चाचा ने पुलिस को जानकारी दी। शुक्रवार को पुलिस शव को जमीन से बाहर निकालेगी।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार चार दिन पहले 42 वर्षीय कप्तान सिंह नाम का व्यक्ति गांव से गायब हो गया था। कप्तान सिंह की पत्नी ने भी इसके बारे में किसी को कुछ नहीं बताया। वीरवार को कप्तान सिंह की बेटी ने चाचा को बताया कि उसकी मां ने एक व्यक्ति के साथ मिल कर पिता की हत्या कर दी है और शव को खेत में दफना दिया है। पता चलते ही चाचा ने तुरंत उधमपुर पुलिस स्टेशन जाकर इसकी शिकायत दर्ज करवाई। बुधवार रात करीब आठ बजे एचएसओ उधमपुर संजीत गुप्ता टीम के साथ मौके पर पहुंचे और महिला को हिरासत में लेकर पुलिस स्टेशन पहुंचाया। पूछताछ में महिला ने अपना जुर्म कबूल भी कर लिया। महिला के बताए जाने पर पुलिस ने उसके आशिक दर्शन कुमार को वीरवार को गिरफ्तार कर लिया। तभी पुलिस को पता चला कि मग्योट इलाका रैंबल पुलिस स्टेशन में पड़ता है। जिसके बाद शाम के समय उधमपुर पुलिस ने मामले को रैंबल पुलिस स्टेशन के एसएचओ संजीत चिब को सौंप दिया। दोनों आरोपी रैंबल पुलिस स्टेशन में हिरासत में हैं, जहां पुलिस दोनों के साथ पूछताछ कर रही है। शुक्रवार सुबह दोनों की निशानदेही पर कप्तान सिंह के शव को जमीन से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया जाएगा। इस बारे में पुलिस अभी तक खुल कुछ नहीं बोल रही है।
विज्ञापन

एसएचओ रैंबल संजीव चिब ने बताया कि महिला के साथ पूछताछ चल रही है, लेकिन महिला बार बार अपने बयान भी बदल रही है। अभी तक पुलिस को शव भी नहीं मिला है। शव को निकालने का काम शुक्रवार को होगा। शव मिलने के बाद ही पुलिस मामले के बारे में सही जानकारी दे पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed