{"_id":"5820daff4f1c1bf47eb387a5","slug":"25-bags-ration-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनीकोट से 25 बोरी सरकारी राशन बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खनीकोट से 25 बोरी सरकारी राशन बरामद
ब्यूरो, अमर उजाला/रियासी
Updated Tue, 08 Nov 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
आटे के दाम बढ़े
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरनास तहसील के दूरदराज क्षेत्र खनीकोट के ग्रामीणों को दिया जाने वाला राशन किसी अन्य स्थान से बरामद किया गया। बताया जाता है कि खनीकोट के ग्रामीणों को दिए जाने वाले राशन की 25 बोरियां बीच रास्ते में स्थित मोड़ा गुसाई के एक स्थान पर रखी हुई पाई गई।
विज्ञापन
लोगों के अनुसार यह राशन खनीकोट के ग्रामीणों को दिया जाना था, लेकिन वहां के डीलर ने इसको बीच रास्ते में ही कहीं पर बेच दिया। बताया जाता है कि खनीकोट के लोगों को दिया जाने वाला राशन वाहन के जरिये कुलाली तक लाया जाता है। इसके आगे राशन की सप्लाई घोड़ों और खच्चरों के द्वारा की जाती है।
विज्ञापन
कुलाली से कुछ दूरी पर राशन की बोरियों के बरामद होने के बाद लोगों के बीच चर्चा बनी हुई है। इस मामले मे एसएचओ अरनास रोमाल सिंह का कहना है कि राशन की बोरियों को बरामद होने के बाद जांच के लिए आईओ को नियुक्त किया है। दूरदराज का इलाका होने के कारण थोड़ी परेशानी आ रही है।
विज्ञापन
वहीं तहसील सप्लाई आफिसर मो. याकूब ने बताया कि राशन की सप्लाई खनीकोट में भेजी गई थी। रास्ते में राशन की बोरिया मिलना कोई बड़ी बात नहीं है। पहाड़ी क्षेत्रों में राशन की ज्यादातर सप्लाई ढोकर ही होती है। हो सकता है कि डीलर द्वारा वहां पर राशन आगे ले जाने के लिए ही रखा हो फिर भी इसका पता लगाने के लिए कर्मचारी तैनात किया गया है।