फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   म्युनसीपल कमेटी ने लार्री अड्डा ठेकेदार के खिलाफ की कड़ी कार्रवाई

म्युनसीपल कमेटी ने लार्री अड्डा ठेकेदार के खिलाफ की कड़ी कार्रवाई

विज्ञापन
म्युनसीपल कमेटी ने लार्री अड्डा ठेकेदार के खिलाफ की कड़ी कार्रवाई
रामनगर। लारी अड्डा पर्ची के नाम पर अवैध वसूली करने वाले ठेकेदार के खिलाफ म्यूनिसिपल कमेटी ने कड़ी कार्रवाई की। कमेटी ने मंगलवार की सुबह ठेका रद्द कर दिया। साथ कमेटी ने पुलिस के सहयोग से अपने कर्मचारियों को अड्डा पर्ची की वसूली पर लगा दिया। हालांकि दोपहर बाद ठेकेदार के लिखित में माफीनामे को देखते उसे फिर से अनुबंधित कर दिया गया।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों लारी अड्डा के ठेकेदार के तय शुल्क से अधिक वसूली किए जाने का मामला प्रकाश में आया था। ठेकेदार पर यह आरोप लगाए गए थे कि जो शुल्क म्यूनिसिपल कमेटी ने निर्धारित किया है कि ठेकेदार उससे कहीं ज्यादा की वसूली कर रहा है। म्यूनिसिपल कमेटी के ईओ ठाकुरदास ने बताया कि रामनगर के वाहन चालकों की ओर से यह शिकायतें मिल रही थीं कि लारी अड्डे के लिए शुल्क की वसूली करने वाला ठेकेदार एक तो तय इंट्री फीस से अधिक पैसा वसूल करने में लगा था ऊपर से वह वाहन चालकों के साथ गाली गलौच व मारपीट भी करने को उतारू हो जाता है। इसके बाद चालकों ने शिकायत रामनगर थाने व एसडीएम कार्यालय में भी की थी। तहसील प्रशासन के निर्देश अनुसार मंगलवार सुबह उसका ठेका रद्द कर दिया गया। इसके साथ ही कमेटी ने अपने कर्मचारियों को पुलिस के सहयोग से लारी अड्डा की वसूली पर लगा दिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ठेकेदार ने लिखित में माफीनामा दिया और कहा कि वह आज के बाद न ही अधिक पैसा वसूल करेगा और न ही किसी वाहन चालक के साथ कोई गाली गलौच करेगा। ईओ ने कहा कि ठेकेदार को चेतावनी दी गई है कि अगर दोबार कोई शिकायत उसके खिलाफ आई तो ठेका रद्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed