फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   सड़क हादसे में मेजर की पप्त्नी की मौत और पांच घायल

सड़क हादसे में मेजर की पप्त्नी की मौत और पांच घायल

विज्ञापन
सड़क हादसे में मेजर की पप्त्नी की मौत और पांच घायल
कटड़ा। धर्मनगरी से छह किलोमीटर दूर मगाल क्षेत्र के पास कटड़ा से जम्मू की ओर जा रही कार चालक से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक के पीछे टकरा गई। रविवार को हुए इस हादसे में कार में सवार मेजर की पत्नी की मौत हो गई, जबकि मेजर और उसके दो मासूम बेटों के अलावा दो अन्य लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक कार (एचपी33डी-4224) में सवार होकर मंडी हिमाचल प्रदेश के रहने वाले मेजर कार्तिक का परिवार कटड़ा में वैष्णो माता का दर्शन करने के बाद लौट रहा था। जब कार कटड़ा से कुछ ही किलोमीटर आगे मगाल पहुंची तो कार चालक से बेकाबू हो गई। जब तक चालक कुछ समझ पता, तब तक कार तेज गति में खड़े ट्रक के पीछे टकरा गई। हादसा होते ही चीखपुकार मर गई। आसपास के लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया। कार में सवार सभी यात्रियों को बाहर निकाला। उनमें से मेजर कार्तिक की पत्नी पूजा (30) की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। जबकि खुद मेजर कार्तिक (32) और उनके दो बेटे तीन वर्षीय कयान व दो वर्षीय कयूश के अलावा रवींद्र सिंह (32) पुत्र सोहन लाल निवासी हिमाचल प्रदेश और पीएसओ श्री शायन निवासी हैदराबाद घायल हो गए। इनमें से चार मेजर कार्तिक, कयान, कयूश व श्री शायन को प्राथमिक उपचार के बाद नारायणा अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार मदा में समय सभी थाती अखनुर में रह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed