फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   मंदिर से हजारों की नकदी चोरी कर ले गया युवक

मंदिर से हजारों की नकदी चोरी कर ले गया युवक

Sun, 16 Dec 2018 12:36 AM IST
Updated Sun, 16 Dec 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
मंदिर से हजारों की नकदी चोरी कर ले गया युवक
शिव मंदिर से युवक ने चुराई नकदी
विज्ञापन

वार्ड सात का मामला, पुलिस ने खंगाली सीसीटीवी फुटेज
अमर उजाला ब्यूरो
उधमपुर। शहर के वार्ड सात में शुक्रवार शाम एक युवक ने शिव मंदिर से हजारों रुपये की नकदी चोरी कर ली। मंदिर के महंत व पार्षद ने शनिवार सुबह पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी अनुसार शुक्रवार शाम को एक युवक शिव मंदिर पहुंचा और युवक ने महंत से कहा कि उसके माता-पिता मंदिर में पूजा करने के लिए आ रहे हैं, इसलिए मंदिर के द्वार खोल दें। महंत ने युवक से कहा कि अभी मंदिर बंद है और सुबह आकर पूजन कर लें, लेकिन युवक कहने लगा कि माता-पिता विशेष पूजन करने के लिए आ रहे हैं, इसलिए मंदिर के द्वार खोल दें। युवक के कई बार प्रार्थना करने पर महंत कमरे से बाहर निकल कर मंदिर के द्वार खोलने के लिए चला गया और वापस लौटा तो पाया कि युवक नहीं है। इसके अलावा बेड पर रखे करीब पांच हजार रुपये भी गायब थे। महंत ने युवक को मंदिर के आसपास तलाश किया, लेकिन युवक का कुछ पता नहीं चला। इसके बाद महंत ने वार्ड के पार्षद को इसकी पूरी जानकारी दी। शनिवार सुबह पार्षद ने इसकी शिकायत पुलिस से की। शिकायत मिलने के बाद पुलिस की टीम मंदिर में पहुंची और जांच शुरू कर दी। मंदिर में एक सीसीटीवी कैमरा भी लगा है और पुलिस की टीम सीसीटीवी फुटेज देखने लगी। फुटेज देखने पर पुलिस को पता चला कि जब युवक मंदिर में आया था, उस समय मंदिर में बिजली बंद थी, इसलिए सीसीटीवी नहीं मिल सकी। पुलिस ने महंत की निशानदेही पर युवक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed