{"_id":"62718920e8780c275b3e0d76","slug":"crime-news-udhampur-news-jmu259075140","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। समरोली इलाके में सोमवार रात ट्रक से गिरे सामान की चपेट में आने से पैदल चल रहे व्यक्ति को गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां करीब दो घंटे बाद उसकी मौत हो गई। मृतक के परिवार के सदस्यों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाकर शव उठाने से मना कर दिया। जिला अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट व एसएचओ ने परिवार के सदस्यों को समझा कर मामला शांत किया।
जानकारी के अनुसार सोमवार शाम करीब सात बजे रोहित कुमार पुत्र हंसराज निवासी समरोली राजमार्ग के किनारे पर पैदल चल रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार में एक ट्रक उसके पास से गुजरा, जिसके अंदर से गिरा कोई चीज उसके पेट पर जाकर लगा। गंभीर घायल होने पर वह वहीं गिर गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों ने जांच में पाया कि उसको ज्यादा चोटें नहीं लगी हैं। उसकी मरहम पट्टी की गई और आराम करने के लिए बेड पर लिटा दिया गया। इसी दौरान उसके परिवार के सदस्य व परिजन पहुंच गए।
उन्होंने पूछा कि वह ठीक है। इस पर उसने बताया कि उसके पेट के अंदर व पीछे कमर में बहुत ज्यादा दर्द हो रही है। डाक्टर ने कहा कि कुछ समय के बाद दर्द ठीक हो जाएगी। करीब दो घंटे के बाद उसकी सेहत ज्यादा खराब हो गई। कुछ समय के बाद मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन की लापरवाही बताते हुए शव उठाने से मना कर दिया। मामले की जांच करवाने पर अड़ गए।
विज्ञापन
मृतक के परिजन रतन लाल ने बताया कि डाक्टर से कई बार कहा कि अगर हालत खराब है तो वह उसको जम्मू या फिर नारायणा अस्पताल ले जाते हैं। लेकिन डाक्टर का कहना था कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है। जब सेहत ज्यादा खराब हो गई, तो जीएमसी ले जाने को कह दिया। एंबुलेंस की व्यवस्था करते, उससे पहले उसकी मौत हो गई। कुछ समय के बाद जिला अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट और एसएचओ चमन गोरखा मौके पर पहुंच गए।