{"_id":"64fa24a30c068d197a087055","slug":"crime-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-2527-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधमपुर: जमीनी विवाद में चली गोली, दो लोगों के घायल होने की सूचना, पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधमपुर: जमीनी विवाद में चली गोली, दो लोगों के घायल होने की सूचना, पुलिस कर रही जांच
Fri, 08 Sep 2023 03:55 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर
अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Sep 2023 03:55 PM IST
सार
पीड़ित पक्ष ने बताया कि उनका जमीन को लेकर रठियान के रहने वाले एक व्यक्ति के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था, जिसका मामला कोर्ट में था। बुधवार को फैसला उनके पक्ष में आया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जमीनी विवाद को लेकर उधमपुर शहर के साथ लगती मेलडी पंचायत में वीरवार देर रात एक गुट ने दूसरे गुट के लोगों के पर फायरिंग कर दी, जिससे दो लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने बताया कि उनका जमीन को लेकर रठियान के रहने वाले एक व्यक्ति के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था, जिसका मामला कोर्ट में था। बुधवार को फैसला उनके पक्ष में आया था।
विज्ञापन
इसके बाद वीरवार को दूसरा गुट काफी संख्या में अपने समर्थकों के साथ उनके घर के बाहर पहुंचा और उनसे समझौता करने को कहने लगा लेकिन उन्होंने उन लोगों को बताया कि कोर्ट का फैसला उनके हक में आया है, इसलिए अब समझौते का कोई औचित्य नहीं रह गया है। इतना सुनते ही वे काफी गुस्सा हो गए और उन्हें धमकाने लगे कि कोई भी विवादित जमीन में नहीं आएगा।
विज्ञापन
इसके बाद घर से निकले कुछ लोगों पर उन्होंने फायरिंग भी कर दी और सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को देखते ही वे भाग गए। पीड़ित पक्ष ने बताया कि उनके दो लोग इस फायरिंग में घायल हुए हैं। एक बच्चे को पैर में गोली लगी है और उन्हें जीएमसी में उपचार के लिए पहुंचाया गया है।
विज्ञापन