फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   crime news

Udhampur News: खाई में गिरी कार, दो की मौत, दो घायल

विज्ञापन
crime news
रियासी। वीरवार दोपहर को जिले के कंथान सावलाकोट जाने वाली मुख्य सड़क पर सुगाला क्षेत्र में एक अल्टो कार के गहरी खाई में पलटने से दो लोगों की मौत हो गई, वहीं दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार आल्टो कार नंबर जेके02बीए-0455 लोअर जुड्डा से कोडी की तरफ जा रही थी कि सुगाला क्षेत्र में पहुंचने पर वह अनियंत्रित होकर गहरी खाई में पलट गई। दुर्घटना का पता चलते ही मौके पर स्थानीय लोग पहुंचे बचाव कार्य को शुरू किया गया। सभी चार घायलों का काफी मशक्कत के बाद मुख्य सड़क तक लाया गया। इस दौरान वहां पर काम करने आई रेलवे की प्राइवेट कंपनी व पीएचसी अरनास से एंबुलेंस भेजे जाने के लिए फोन किया गया लेकिन दोनों तरफ से कोई एंबुलेंस नहीं आई। बाद में एक टाटा मोबाइल वाहन में घायलों को बिठाया गया। इस दौरान रतन सिंह निवासी जुड्डा की मौत हो चुकी थी। अन्य तीन घायलों को पीएचसी अरनास में लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद घायलों को जिला अस्पताल में रेफर किया गया। जिला अस्पताल में एक अन्य घायल राज कुमार निवासी सीला को भी मृत घोषित किया गया। अन्य घायलों की पहचान अतुल मगोत्रा निवासी उधमपुर व कमल सिंह निवासी जुड्डा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मृतक रतन सिंह व घायल पूर्व नायब सरपंच कमल सिंह एक साथ ठेकेदारी का काम करते हैं। वहीं मृतक राज कुमार व घायल अतुल मगोत्रा कंपनी में इंजीनियर हैं। दुर्घटना के बाद कंपनी की तरफ से मौके पर एंबुलेंस नहीं भेजे जाने से स्थानीय लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed