फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   crime news udhampur jammu kashmir

देर रात को दो भाइयों पर तेजधार हथियार से हुआ जानलेवा हमला

विज्ञापन
crime news udhampur jammu kashmir
उधमपुर। शहर के साथ लगते बड़ाली इलाके में वीरवार देर रात को दो हमलावरों ने दो भाइयों पर तेजधार हथियार से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिवार के सदस्यों ने गंभीर हालत में दोनों भाईयों को जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में उपचाराधीन दोनों घायलों के बड़े भाई सतपाल ने बताया कि वीरवार रात को संजय कुमार और अजय कुुमार बड़ाली गांव में स्थित अपने घर में सो रहे थे। रात करीब दस बजे दीपक नाम का युवक घर पर पहुंचा और उसने संजय कुमार को फोन कर जरूरी बात करने की बात कह कर घर से बाहर बुलाया। संजय कुमार दीपक को अच्छी तरह से जानता था, इसलिए बाहर आ गया। बात करते करते वह संजय को घर से कुछ दूरी पर ले गया और फिर झाड़ियों में छुपे अमित नाम के युवक ने संजय पर हमला कर दिया। संजय के चिल्लाने की आवाज सुनकर भाई अजय कुमार भी मौके पर पहुंच गए और उसने संजय को बचाने का प्रयास किया तो दोनों हमलावरों ने तेजधार हथियार से अजय पर भी जानलेवा हमला कर दिया। दीपक व अमित ने दोनों भाइयों सर व हाथ पर कई बार किए और गंभीर रूप से घायल कर मौके से फरार हो गए। कुछ लोग मौके से गुजर रहे थे तो उन्होंने दोनों भाइयों को लहूलुहान अवस्था में देखा और परिवार को इसकी सूचना दी। परिवार के सदस्य फौरन वाहन की व्यवस्था कर दोनों को जिला अस्पताल ले आए। सतपाल ने बताया कि कुछ वर्ष पहले हमलावर अमित ने मंदिर के पुजारी पर जानलेवा हमला किया था और उसके भाई संजय इस मामले का चश्मदीद गवाह था। इसी का बदला लेने के लिए अमित ने दीपक की मदद से संजय पर जानलेवा हमला कर दिया। वहीं पुलिस ने प्राथमिक जांच पूरी करने के बाद दोनों हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। अभी तक दोनों हमलावर पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed