{"_id":"63334814fc3aba518f364f33","slug":"cricket-udhampur-news-jmu2689619148","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट प्रतियोगिता में चिनैनी, डुडु और टिकरी ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट प्रतियोगिता में चिनैनी, डुडु और टिकरी ने जीते मैच
विज्ञापन
उधमपुर: मैच में शॉट लगाते हुए खिलाड़ी.
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर/रामनगर। जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से उधमपुर व रामनगर में आयोजित जोनल क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को तीन मुकाबले खेले गए। दो मुकाबले उधमपुर और तीसरा मुकाबला रामनगर में खेला गया। इनमें चिनैनी, टिकरी और डुडु को जीत मिली।
खेल विभाग की तरफ से 19 से 35 आयु वर्ग की क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजन हुई है। उधमपुर में पहला मुकाबला जोन घोरडी और जोन चिनैनी के बीच खेला गया, जिसमें घोरडी जोन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 106 रन बनाए। चिनैनी जोन ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया और दो विकेट से जीत हासिल की। वहीं, दूसरा मुकाबला जोन टिकरी और पंचैरी के बीच खेला गया।
इसमें जोन टिकरी ने 85 रन के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर जीत हासिल की। इसके बाद रामनगर में डुडु जोन और कुलवंता जोन के बीच मुकाबला खेला गया। यह मुकाबला डुडु ने नौ विकेट से जीत लिया। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी स्वर्ण सिंह, अश्वनी कोतवाल, रमेश चंद्र, संजीव कुमार, राकेश खजूरिया, आदि मौजूद थे।