{"_id":"621be12ea8a9b97a6e1aa593","slug":"cricket-jammu-kashmir-sports-katra-news-jmu254728890","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटड़ा में क्रिकेट प्रीमियर लीग का आगाज, 32 टीमें दिखा रहीं दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटड़ा में क्रिकेट प्रीमियर लीग का आगाज, 32 टीमें दिखा रहीं दमखम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटड़ा। धर्मनगरी में रविवार को श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के स्पोर्ट्स स्टेडियम में कटड़ा प्रीमियर लीग का शुभारंभ हो गया। इसमें जम्मू-कश्मीर की 12 और दूसरे राज्यों की 20 टीमें दमखम दिखा रही हैं। उद्घाटन मैच उधमपुर इलेवन और रियासी क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। इस मैच में उधमपुर ने रियासी को 10 विकेट से मात देकर अगले दौर में प्रवेश किया।
रविवार को शुरू हुए पहले मैच का टॉस उपराज्यपाल के सलाहकार फारूक खान ने चांदी का सिक्का उछाल कर किया। उन्होंने युवाओं को खेलों में बढ़ चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। पहले मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले उधमपुर इलेवन टीम के गेंदबाज ऋतिक को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जिन्हें 3100 रुपये नकद और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
जेके खेल परिषद की सचिव नुजरत गुल ने कहा परिषद ने उपायुक्तों को पत्र लिखकर प्रत्येक जिले व कस्बे में स्टेडियम की स्थापना करने के लिए कहा है। इसका लाभ युवा उठा सकेंगे।
विज्ञापन
श्राइन बोर्ड के सीईओ रमेश कुमार ने कहा कि युवाओं का रुख खेलों की ओर करने के लिए श्राइन बोर्ड ने अत्याधुनिक स्पोर्ट्स स्टेडियम युवाओं के लिए खोला है। स्टेडियम से निकले खिलाड़ी ओलंपिक तक पताका फहरा रहे हैं।
-----
एक माह तक चलेगी प्रतियोगिता
इस टूर्नामेंट में कुल 32 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता की समाप्ति पर विजेता टीम को पांच लाख और उपविजेता टीम को तीन लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। स्पोर्ट्स क्लब कटड़ा ने बताया कि कटड़ा प्रीमियर लीग सीजन-2 के प्रत्येक मैच में टॉस 20 ग्राम चांदी के सिक्के से होगा। और जो टीम टॉस जीतेगी, यह सिक्का उसी टीम को मिलेगा। यह प्रतियोगिता एक माह तक चलेगी।