फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Cricket competetion

दिल्ली से आई टीमों ने जम्मू और कश्मीर को दी पटखनी

विज्ञापन
Cricket competetion
केऐटी 2 पहले मैच के वाद खिलाड़ी को सम्मानित करते हुए केऐटी 3 दुसरे मैच के खिलाड़ी को सम्मानित करते ? - फोटो : KATRA
कटड़ा। स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही कटड़ा प्रीमियर लीग सीजन-2 में शुक्रवार को दो मुकाबले खेले गए। इनमें दिल्ली की दो टीमों ने शानदार खेल दिखाते हुए जम्मू और कश्मीर की टीमों को पटखनी दी, और प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

पहला मैच लाइफ केयर क्रिकेट क्लब दिल्ली और वैली स्टार कश्मीर के बीच खेला गया। इसमें टॉस जीतकर कश्मीर ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय किया। बल्लेबाजी करने उतरी लाइफ केयर दिल्ली की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 189 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा। इसमें बल्लेबाज अंकित ने 20 गेंदों में एक छक्के और सात चौकों की मदद से ताबड़तोड़ 37 रन बनाए। वहीं, एक अन्य बल्लेबाज एकांश ने 23 बॉल में दो छक्के और चार चौकों की मदद से 41 रन जोड़े।
विज्ञापन

वहीं, कश्मीर की ओर से गेंदबाज उमर ने चार ओवर में 33 रन देकर तीन विकेट, और सईद ने 4 ओवर में 39 रन देकर दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कश्मीर की टीम शुरूआत से ही लड़खड़ाती नजर आई, और आखिर तक 17.3 ओवर में 123 रनों पर ही सिमट गई। बल्लेबाज आदिल रेशी ने 30 गेंदों में 49 रन और आकिब ने 15 गेंदों में 13 रनों का योगदान दिया। दिल्ली के गेंदबाज प्रदीप पेड्रो ने चार ओवर में 22 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
जम्मू की टीम को नौ विकेट से मिली हार
दूसरे मैच में मोहम्मडन क्रिकेट क्लब जम्मू ने टॉस जीता पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। कप्तान का यह निर्णय गलत साबित हुआ। वह 20 ओवरों में नौ विकेट पर मात्र 79 रन ही बना सकी। बल्लेबाज कामरान ने 21 गेंदों में 19 रन बनाए। वहीं, दिल्ली के गेंदबाज यशजीत ने चार ओवरों में 13 रन देकर दो व भूरा भांबला ने चार ओवरों में 21 रन देकर दो विकेट हासिल किए। दिल्ली ने यह लक्ष्य ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए मात्र 6.3 ओवरों में एक विकेट खोकर हासिल कर लिया। इसी के साथ दिल्ली ने यह मैच नौ विकेट से जीत लिया। मैच में मात्र 13 गेंदों में 30 ठोकने वाले दिल्ली के बल्लेबाज आशीष को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

केऐटी 2 पहले मैच के वाद खिलाड़ी को सम्मानित करते हुए  केऐटी 3 दुसरे मैच के खिलाड़ी को सम्मानित करते ?

केऐटी 2 पहले मैच के वाद खिलाड़ी को सम्मानित करते हुए केऐटी 3 दुसरे मैच के खिलाड़ी को सम्मानित करते ?- फोटो : KATRA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed