{"_id":"620febdcd815a678be03e2a5","slug":"cricket-competetion-katra-news-jmu254113960","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटड़ा प्रीमियर लीग में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी होंगे मालामाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटड़ा प्रीमियर लीग में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी होंगे मालामाल
विज्ञापन
कटड़ा क्रिकेट कल्व के सदस्य पीच त्यार करते हुए
- फोटो : KATRA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटड़ा। धर्मनगरी में वीरवार 24 फरवरी से कटड़ा प्रीमियर लीग का शुभारंभ होने जा रहा है। इसका आयोजन कटड़ा क्रिकेट क्लब और स्थानीय लोग श्राइन बोर्ड के सहयोग से उसके स्पोर्ट्स स्टेडियम में करेंगे। यह इस प्रीमियर लीग का दूसरा सीजन होगा।
जानकारी के अनुसार क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन उपराज्यपाल के सलाहकार फारुख खान करेंगे। इस मौके पर श्राइन बोर्ड के सीईओ रमेश कुमार उपायुक्त चरणदीप सिंह, जेके स्पोर्ट्स काउंसिल की सचिव नजारत गुल, आदि अधिकारी मौजूद रहेंगे। प्रतियोगिता को लेकर कटड़ा वासियों और हिस्सा लेने वाली टीमों के खिलाड़ियों में खासा उत्साह भरा हुआ है। समय कम है इसलिए इसकी तैयारियां भी जोरों पर है।
स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष बलि राम राणा, प्रधान सुनील डोगरा और अरुण शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए स्टेडियम में पिच बनाने का कार्य जोरों से चल रहा है। बाकी की तैयारियां भी जारी हैं। समय रहते लगभग सभी कार्य पूरे कर लिए जाएंगे। प्रतियोगिता में देश से 32 टीमें हिस्सा लेने पहुंच रही हैं। इसमें विजेता टीम को पांच लाख रुपये और उपविजेता टीम को तीन लाख रुपये का नकद पुरस्कार ट्रॉफी के साथ दिया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होेंने बताया कि पूरी प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को मैन ऑफ द सीरीज चुनकर 51 हजार रुपये का नकद पुरस्कार मिलेगा। साथ ही हर मैच में मैन ऑफ द मैच खिलाड़ी को 3100 रुपये ट्रॉफी के साथ पुरस्कार स्वरूप दिए जाएंगे। आयोजकों ने सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षण और सर्वश्रेष्ठ कैच पकड़ने वाले खिलाड़ी के लिए भी आकर्षण पुरस्कारों की व्यवस्था की है।