फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   cow smuggling in udhampur

Udhampur News: तेल टैंकर में छिपाए थे 36 गोवंश पुलिस ने मुक्त कराए, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
cow smuggling in udhampur
उधमपुर। पुलिस पार्टी मजालता ने एसएचओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में मवेशी तस्करी के एक प्रयास को विफल कर 36 गोवंश को तस्करों के चुंगल से आजाद करवाया है और इस मामले में दो वाहनों को सीज कर 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त किए वाहनों में एक तेल टैंकर और दूसरा ट्रक था। तेल के टैंकर में मवेशी छिपाए गए थे। आरोपियों की पहचान गगन चोपड़ा निवासी कठुआ और मोहम्मद आरिफ निवासी तलवाड़ा रियासी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने बट्टल चेक प्वांइट पर रूटीन वाहन चेकिंग के दौरान घाटी की तरफ जा रहे वाहन (एमएच 46एएफ-4772 और एचआर 38एस 5582) को रोका। तलाशी में तेल टैंकर में से 36 मवेशी बरामद हुए। जब इनसे अनुमति दस्तावेज मांगे गए तो वे दिखा नहीं पाए। इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने दो वाहनों के चालकों को मवेशी तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed