{"_id":"6159f8db8ebc3e656d1a3549","slug":"covid-udhampur-news-jmu245007477","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्दियों से पहले बचे हुए लोगों का टीकाकरण करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्दियों से पहले बचे हुए लोगों का टीकाकरण करें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किश्तवाड़। जिले में कोविड टीकाकरण और स्वास्थ्य पंजीकरण की स्थिति की समीक्षा के लिए जिला उपायुक्त किश्तवाड़ अशोक कुमार शर्मा ने रविवार को बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने जिले भर में टीकाकरण अभियान में तेजी लाने की रणनीति तैयार की। उन्होंने सरकारी कर्मचारियों का टीकाकरण और सेहत कार्ड पंजीकरण सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही सर्दियों से पहले बचे हुए व्यक्तियों का टीकाकरण करने का निर्देश दिया।
जिला उपायुक्त ने तहसीलदारों और सभी बीएमओ को टीकाकरण टीमों को एकजुट करने के लिए मिलकर काम करने का निर्देश दिया। साथ ही कम टीकाकरण प्रतिशत वाले क्षेत्रों में टीकाकरण टीमों के कैंप लगाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पीएमजेएवाय सेहत पंजीकरण में लापरवाही करने वाले वीएलई का विवरण मांगा ताकि उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की जा सके। बैठक के तुरंत बाद जिला उपायुक्त ने जिला पंचायत अधिकारी किश्तवाड़ सुनील भुतयाल, तहसीलदार हेडक्वार्टर चंद्र शेखर शर्मा और स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ रविवार बाजार का निरीक्षण किया। इस दौरान विक्रेता, सभी स्ट्रीट वेंडरों के उचित व्यवहार और टीकाकरण आदि के बारे में जानकारी की। जांच के दौरान बिना टीकाकरण वाले रेहड़ी-पटरी वालों का तुरंत टीकाकरण भी किया गया।
बिना टीकाकरण के नहीं जा सकेंगे सरकारी कार्यालय
गौरतलब है कि जिला उपायुक्त ने एक आदेश जारी कर दिया है कि बिना टीकाकरण के कोई भी किसी सरकारी कार्यालय, बाजार, वाहनों, स्कूल या फिर अस्पताल आदि में दाखिल ना हो। इसी आदेश का पालन करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रविंद्र सिंह मनहास ने भी आदेश जारी किया कि कोई भी मरीज बिना टीकाकरण सर्टिफिकेट व सेहत कार्ड के अस्पतालों में दाखिल ना हो। वाहन चालकों को भी वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट देखकर ही सवारी बैठानी होगी। जांच के दौरान आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।