फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   covid protocol

एडीसी, एएसपी, ने बाजार का दौरा कर हालात का लिया जायजा

विज्ञापन
covid protocol
उधमपुर। जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों पर अंकुश लगाने को लेकर बुधवार को एडीसी और एएसपी ने बाजार का निरीक्षण का हालात का जायजा लिया और दुकानों के अंदर जाकर भी निरीक्षण किया। जहां पर भीड़ नजर आई दुकानदार को तुरंत भीड़ कम करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ सभी दुकानदारों के हेल्थ कार्ड की भी जांच की गई।
विज्ञापन

जिले में लगातार कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है और ज्यादातर मामले शहर के अंदर सामने आ रहे हैं। शहर के अंदर मामलों का बढ़ना सभी के लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है। इसी को लेकर एडीसी मोहम्मद सईद खान, एएसपी अनवर उल हक ने कई अधिकारियों के साथ बाजार का निरीक्षण किया। उन्होंने कई दुकानों में जाकर दुकानदारों के हेल्थ कार्ड की जांच की।
विज्ञापन

जिस दुकानदार ने अभी तक कोरोना टेस्ट नहीं करवाया था, तो उसको तुरंत कोरोना टेस्ट करवाने के लिए कहा गया। इसके साथ ही दुकानदारों को निर्देश दिए गए कि बिना मास्क पहने किसी को भी दुकान के अंदर नहीं आने दिया जाए न सामान दें। दुकान के अंदर एक समय में चार से अधिक ग्राहक नहीं होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर दुकानों के अंदर भीड़ लगाई जाती है तो मजबूरन उसके खिलाफ कार्रवाई करनी पड़ेगी। इसके साथ दोनों अधिकारियों ने शहर के विभिन्न हिस्सों में पहुंच कर बिना मास्क के नजर आने वाले लोगों को मास्क पहनने को जागरूक किया। इसके साथ पुलिस की टीम ने कुछ लोगों में मास्क भरी वितरित किए और सभी को मास्क पहन कर बाहर निकलने को प्रेरित किया।

एएसपी मोहम्मद सईद खान ने कहा कि कोरोना संक्रमण फिर से पैर पसारने लगा है। इसी को लेकर कई टीमों का गठन किया गया है और लोगों को भीड़ लगाने से रोका जा रहा है। बाजार का निरीक्षण कर देखा जा रहा है कि लोग कोविड प्रोटोकाल का पालन कर रहे हैं कि नहीं। बाजार में हालात ठीक रहे हैं। ज्यादातर लोगों ने मास्क पहन रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed