{"_id":"6750059ed96186e4840817b8","slug":"court-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-117927-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: हेरोइन के साथ पकड़े तीन लोगों की न्यायिक हिरासत बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: हेरोइन के साथ पकड़े तीन लोगों की न्यायिक हिरासत बढ़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। पिछले माह नेशनल हाईवे स्थित चिनैनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत नाका प्वाइंट में वाहनाें की जांच के दौरान 21.38 ग्राम हेरोइन के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उनकी अदालत ने 15 दिन की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी है।
मंगलवार को उन्हें अदालत में पेश किया गया। चिनैनी पुलिस ने ओवैस अहमद राथर निवासी जाफरोन कॉलोनी, पंथा चौक, श्रीनगर, आकिब अशरफ निवासी द्रंगबल पंपोर पुलवामा और यूनिस नासिर निवासी वुयान पांपोर, पुलवामा को गिरफ्तार किया था। जांच अधिकारी पीएसआई सतीश काटल ने आरोपियों की न्यायिक रिमांड की मांग की था। आरोपी जिला जेल उधमपुर में न्यायिक हिरासत में हैं। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उन्हें अदालत में पेश किया गया। आरोपी व्यक्तियों की पहचान जिला जेल उधमपुर में एचसी खलील अहमद ने की और अदालत में पीएसआई सतीश काटल ने की और रिमांड के कागजात पेश किए। आरोपी व्यक्तियों की ओर से मुख्य कानूनी सहायता बचाव वकील सुरिंदर खजूरिया उपस्थित थे। आरोपी व्यक्तियों को एक नवंबर को गिरफ्तार किया गया था और वर्तमान में अदालत द्वारा 18 नवंबर 2024 के आदेश के तहत दिए गए पहले रिमांड के तहत जिला जेल उधमपुर में न्यायिक हिरासत में हैं। इसकी अवधि सोमवार को समाप्त हो गई। अदालत ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ लगाए गए अपराध जघन्य और गैर-जमानती हैं, इसलिए न्यायिक रिमांड की प्रार्थना स्वीकार की जाती। आरोपी व्यक्तियों की 16 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत बढ़ा दी गई है।