{"_id":"5ecc00aa8ebc3e907d083462","slug":"corona-virous-udhampur-news-jmu2106930152","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 700 लोगों के लिए सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 700 लोगों के लिए सैंपल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। बाहरी राज्यों से लौट रहे लोगों के कोरोना टेस्ट करवाने की प्रक्रिया सोमवार को भी जारी रही। शाम सात बजे तक स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने विभिन्न जिलों के सात सौ लोगों के सरकारी हाई स्कूल टिकरी, काली माता मंदिर टिकरी, जिला अस्पताल और केंद्रीय विद्यालय चिनैनी में स्थापित केंद्र सैंपल एकत्रित किए। अब प्रशासन को इनकी रिपोर्ट मिलने का इंतजार है।
करीब तीन सप्ताह से लगातार बाहरी राज्यों से सैकड़ों की संख्या में लोग उधमपुर व अन्य जिलों में अपने घरों को लौट रहे हैं। इनको पहुंचने पर क्वारंटीन किया जा रहा है, लेकिन पहले इनके कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लिए जा रहे हैं। बसों से लौटने वालों के टिकरी में सैंपल लिए जा रहे हैं, जबकि ट्रेनों के जरिए लौटने वालों के केंद्रीय विद्यालय चिनैनी और क्वारंटीन सेंटर में ही टेस्ट के लिए सैंपल लिए जा रहे हैं। सोमवार को कुल 700 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। सरकारी हाई स्कूल टिकरी में कुल 52, काली माता मंदिर में 38, जिला अस्पताल में 176 और केंद्रीय विद्यालय चिनैनी में 400 लोगों के सैंपल लिए हैं।