फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   corona virous

उधमपुर पहुंचते ही 509 लोगों को किया क्वारंटीन

विज्ञापन
corona virous
उधमपुर। बस व ट्रेन का सफर कर उधमपुर पहुंचे रहे लोगों की संख्या में बढ़ोती जारी है और इसी के साथ क्वारंटीन किए लोगों की संख्या में भी बढ़ोतरी हो रही है। मंगलवार को जिले के विभिन्न हिस्सों में 509 लोगों को उधमपुर पहुंचने पर क्वारंटीन किया गया। मंगलवार को क्वारंटीन किए लोगों की संख्या नौ हजार को पार कर 9266 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

देश के विभिन्न हिस्सों से जम्मू-कश्मीर के हजारों लोग अपने घरों को लौट रहे हैं और सैंकड़ों की संख्या में उधमपुर के लोगों का भी पहुंचना जारी है। इनको प्रदेश में वापस लाने को लेकर बसें व ट्रेनें चलाई जा रही है। इनको पहुंचते ही प्रशासन की तरफ से क्वारंटीन किया जा रहा है। कुछ को होम क्वारंटीन किया जा रहा है तो कुछ को प्रशासनिक क्वारंटीन पर रखा जा रहा है। सोमवार को ट्रेन व बसों का सफर कर पहुंचे कुल 250 लोगों को उधमपुर पहुंचने पर क्वारंटीन किया गया था। मंगलवार को इनकी संख्या दुगनी हो गई और उधमपुर पहुंचने पर 509 लोगों को क्वारंटीन किया गया है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार सोमवार तक कुल 8757 लोगों को क्वारंटीन व सर्विलांस पर रखा जा चुका था। मंगलवार को इनकी संख्या 9266 तक पहुंच गई है। इनमें से सात पॉजिटिव मामलों को जीएमसी जम्मू में आइसोलेशन वार्ड में रखा गया हे। जबकि 1541 लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। सर्विलांस पर 1925 लोगों को रखा गया है। प्रशासनिक क्वारंटीन पर 2887 लोगों को रखा गया है। वहीं 2906 लोगों ने सर्विलांस का समय पूरा कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed