फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Corona vaccine applied to 4171 people in Udhampur

उधमपुर में 4171 लोगों को लगाई कोरोना वैक्सीन

विज्ञापन
Corona vaccine applied to 4171 people in Udhampur
उधमपुर। जिले के शहर व ग्रामीण इलाकों में बनाए गए वैक्सीन सेंटरों में सोमवार शाम तक 4171 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इनमें सबसे अधिक संख्या 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों की रही।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पिछले पांच दिनों से जिले में वैक्सीन लगाने वाले लोगों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इससे पहले इनकी संख्या में बहुत ज्यादा गिरावट आ गई थी। तेजी आने का बड़ा कारण 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को वैक्सीन लगाना है। स्वास्थ्य विभाग ने जिले में एक बार फिर से इस वर्ग के लिए विशेष वैक्सीन सेंटर बनाए हैं और इनमें हर रोज सैकड़ों लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। हर रोज इनकी संख्या में बढ़ोतरी होती जा रही है।
विज्ञापन

सोमवार को इनकी संख्या चार हजार के आंकडे को भी पार कर गई। सोमवार को शाम तक जिले में कुल 4171 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई और इनमें सबसे अधिक 18 से 44 आयु वर्ग के 4013 लोग थे। इनमें दुकानदार, होटल, ढाबा कर्मचारी व अन्य कई व्यवसाय से जुड़े लोग थे। इसके साथ दो स्वास्थ्य कर्मचारियों ने दूसरी डोज, दो फ्रंट लाइन वर्कर्स ने दूसरी डोज, 45 से 60 आयु वर्ग में 98 लोगों ने पहली और 21 ने दूसरी डोज ली। जबकि 15 वरिष्ठ नागरिकों ने पहली और 20 ने दूसरी डोज लगवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed