फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   corona vaccination

जिले में अब 25 स्थानों लगेगा कर्मियों को टीका

विज्ञापन
corona vaccination
उधमपुर। जिला उधमपुर में वीरवार से कुल 25 स्थानों पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को कोरोना वैक्सीन दी जाएगी। स्वास्थ्य कर्मचारियों की संख्या बढ़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग की तरफ से इनकी संख्या में बढ़ोतरी की जा रही है। पांच दिन के बाद स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को वीरवार को वैक्सीन दी जाएगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिले में पहले दिन कुल तीन स्थानों पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को वैक्सीन दी गई थी। इसके बाद इनकी संख्या को बढ़ा कर सात कर दिया गया। इन सात सेंटर में शुक्रवार तक करीब 2100 कर्मचारियों को वैक्सीन दी जा चुकी है। अभी करीब 1500 कर्मचारियों को वैक्सीन की पहली डोज दी जानी है। पहली डोज देने के बाद दूसरी डोज देने की प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा। इसी को लेकर जिले में अब 25 स्थानों पर स्वास्थ्य कर्मचारियों को वैक्सीन दी जाएगी। इसको लेकर डिप्टी सीएमओ डॉ. सिम्मी ने बुधवार को आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार जिला अस्पताल में अब तीन सेंटर बनाए गए हैं। बसंतगढ़ में पीएचसी लाटी, पीएचसी घोरडी, भुगतरयान, चिनैनी सीएचसी में अब दो सेंटर स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन

मजालता में तीन स्थानों पर वैक्सीन दी जाने लगी है। भरनाड़ा में भी वीरवार को वैक्सीन देने का काम शुरू किया जाएगा। पंचैरी में भी दो स्थानों पर वैक्सीन दी जाएगी। टिकरी में तीन स्थानों पर वैक्सीन दी जाएगी। वैक्सीन देने का काम सुबह नौ से शाम पांच बजे तक चलेगा और शाम तक सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी वैक्सील लगवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed