{"_id":"61e9aaefa3417f626c61b3ed","slug":"corona-udhampur-news-jmu2522883116","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 1033 हुए कोरोना के सक्रिय मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 1033 हुए कोरोना के सक्रिय मामले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। जिले में संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। जांच बढ़ाए जाने के बाद हर दिन सैकड़ों मामले सामने आ रहे हैं। वीरवार को दो सौ लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद जिले में सक्रिय मामलों की संख्या 1033 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग ने वीरवार को संक्रमित मिले लोगों को आइसोलेशन में भेज दिया है। और, इनके संपर्क में रहने वाले लोगों की भी जांच करवाई है। इस बीच वीरवार को 57 लोग कोरोना को मात देने में भी कामयाब रहे। वीरवार को उधमपुर शहर के साथ पंचैरी, रामनगर, चिनैनी, मजालता, बसंतगढ़, डुडू व अन्य कई ग्रामीण इलाकों में सैकड़ों लोगों की जांच हुई, जिनमें दो सौ लोग कोरोना संक्रमित पाए गए।
इनमें 41 लोग बाहरी राज्यों से लौटने पर संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार मेडिकल ब्लॉक टिकरी के ग्रामीण इलाकों में 47 व शहर में 36, चिनैनी के ग्रामीण इलाकों में 17 व शहर में 27, रामनगर में 31, पंचैरी में 10, बसंतगढ़ में सात, मजालता में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया हैं। इसके अलावा 24 मामले सुरक्षाबलों के शामिल हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिले में कोरोना संक्रमितों की सख्या 12779 हो गई है। इनमें से 11603 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। 143 की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में अब 1033 मामले सक्रिय हैं।