{"_id":"61e5b3c877c80c4b9418819d","slug":"corona-udhampur-news-jmu2520872116","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण से एक की मौत, 122 पाए गए कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमण से एक की मौत, 122 पाए गए कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। कोरोना संक्रमण से सोमवार को एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि 122 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमण से मारे गए व्यक्ति का उपचार जीएमसी जम्मू में चल रहा था, जहां उसकी मौत हो गई। वहीं, 39 लोग कोरोना को मात देने में भी कामयाब रहे हैं।
जिले में हर रोज साढ़े तीन हजार से अधिक लोगों की जांच की जा रही है। इससे कोरोना संक्रमितों में लगातार बढ़ोतरी होती दिख रही है। वहीं, एक सप्ताह के अंदर तीन लोगों की मौत भी हो चुकी है। सोमवार को जिस व्यक्ति की मौत हुई, वह कई बीमारियों से पीड़ित था। रविवार को जिले में कुल 126 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे, तो वहीं सोमवार को 122 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इनमें 10 लोग बाहरी राज्यों से लौटने पर संक्रमित पाए गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार मेडिकल ब्लॉक टिकरी में 24, चिनैनी में 25, रामनगर में 12, पंचैरी में तीन, बसंतगढ़ में एक, मजालता में चार, उधमपुर शहर में 34 और 19 सुरक्षा बल संक्रमित पाए गए हैं। जिले में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 12290 हो गई है। इनमें से 11461 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। 142 की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में सक्रिय मामलों की संख्या 687 हो गई है।