{"_id":"61ae5778734b796bf862c32b","slug":"corona-udhampur-news-jmu249309298","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशों से लौटने वाले लोगों को किया जा रहा क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेशों से लौटने वाले लोगों को किया जा रहा क्वारंटीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। विदेश से उधमपुर लौट रहे लोगों को अब सात दिन होम आइसोलेशन व सात दिन स्वयं की निगरानी में क्वारंटीन रखा जाएगा। इसके लिए प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश जारी कर दिए हैं। इनके कोरोना टेस्ट भी किए जाएंगे।
कोरोना संक्रमण का नया स्वरूप सामने आने के बाद देश भर में सतर्कता बढ़ा दी गई। विशेष तौर पर विदेश से लौट रहे लोगों पर नजर रखी जा रही है। उधमपुर में अक्तूबर से दिसंबर तक कुल 17 लोग विदेश से लौटे हैं। नए निर्देशानुसार विदेश से लौटे लोगों का पहले एयरपोर्ट पर कोरोना टेस्ट होगा। निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद उनको घर पर सात दिन के लिए आइसोलेशन में रखा जाएगा। सात दिन के बाद उसका कोरोना टेस्ट किया जाएगा। अगर उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव होती है तो प्रशासन उसको अपनी निगरानी में आइसोलेशन पर रखेगा। अगर उसकी रिपोर्ट निगेटिव आती है तो उसको सात दिन के लिए स्वयं की निगरानी में क्वांटीन किया जाएगा।
इन सात दिनों के अंदर कोई लक्षण नहीं होते हैं, और वह स्वस्थ रहता है तो उसकी निगरानी खत्म कर दी जाएगी। वह बिना किसी परेशानी के घर से बाहर निकल सकता है। स्वास्थ्य विभाग के डीएचओ डॉ. मोहम्मद यासीन के अनुसार विदेश से लौट रहे यात्रियों के लिए सख्ती दिसंबर में की गई है। इस महीने कुल तीन लोग विदेश से लौटे हैं। इनको अभी होम आइसोलेशन में रखा गया है। अब तक इनमें से कोई भी संक्रमित नहीं पाया गया है।