फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   corona

उधमपुर में कोरोना संक्रमण से एक और ने दम तोड़ा, 20 नए मामले

विज्ञापन
corona
उधमपुर। कोरोना संक्रमण से बुधवार को एक और व्यक्ति की मौत हो गई। इसी के साथ जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों का संख्या 33 तक तक पहुंच गई है। इसके साथ ही शाम तक जिले में कुल 20 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इन सभी को स्वास्थ्य विभाग ने घर में आइसोलेट कर दिया है। इनके संपर्क में रहने वाले लोगों को क्वारंटीन भी किया गया है।
विज्ञापन

गौरतलत है कि पिछले कुछ दिनों से लगातार कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से इनमें कमी को लेकर हर संभव प्रयास किया जा रहा है, लेकिन इसमें कामयाबी नहीं पा रही है। इसके साथ बीच में कुछ लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत भी हो रही है। मामले बढ़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सैंपलिंग का काम भी तेज कर दिया गया है। मंगलवार को जिले में कुल 24 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे। बुधवार को कुल 20 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। एक बीएसएफ जवान और उसका परिवार भी संक्रमित पाया गया है। परिवार में उसकी पत्नी, 13 और आठ वर्ष के बच्चे संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

रियासी में एईई के पद पर नियुक्त अधिकारी भी संक्रमित पाया गया है। अधिकारी उधमपुर के बिल्लन बावली इलाके में रहने वाला है। शहर के बीच डीआईओ भी संक्रमित पाया गया है। चिनैनी में नियुक्त शिक्षक भी संक्रमित पाया गया है। शहर के हाउसिंग कालोनी में रहने वाला व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई। व्यक्ति का उपचार जिला अस्पताल जिला अस्पताल में चल रहा था। जिले में मौजूदा समय में 207 संक्रमित मामले मौजूद हैं और इनमें से 162 लोगों को घर में ही आइसोलेट किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed