फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   corona

जिले में बीएसएफ कर्मी सहित कोरोना के 11 नए मामले

विज्ञापन
corona
उधमपुर। जिले के शहर व ग्रामीण इलाकों में शनिवार शाम तक कुल 11 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इन सभी को उपचार के लिए घर में ही आइसोलेट किया गया है। इसके साथ ही इनके संपर्क में रहने वाले लोगों को क्वारंटीन करने के साथ सबके कोरोना टेस्ट भी करवाए गए हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से लगातार कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। करीब सप्ताह से औसतन 12 के करीब मामले सामने आ रहे हैं। शनिवार को कुल 11 लोग संक्रमित पाए गए। इनमें पांच महिलाएं थी, जबकि छह पुरुष थे। शहर में अशोका पैलेस के नजदीक मोहल्ले में एक, रेलवे रोड इलाके में दो, दीनानगर में एक, चबूतरा बाजार में एक, शिवनगर में एक व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है। इसके साथ ही एक बीएसएफ का जवान संक्रमित पाया गया है। चिनैनी में एक, कालटा जिब में एक और कैंबल डंगा में एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। इनके संक्रमित पाए जाने की सूचना मिलने के बाद प्रशासन ने इनके संपर्क में रहने वाले लोगों का पता लगाना शुरू कर दिया और शाम तक कई लोगों को होम क्वारंटीन कर लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed