{"_id":"610d8d218ebc3e88e96eb5a1","slug":"corona-test-udhampur-news-jmu2410454167","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने वाली टुकड़ियों के लिए कोरोना टेस्ट अनिवार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने वाली टुकड़ियों के लिए कोरोना टेस्ट अनिवार्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। डिग्री कालेज के मैदान में 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में हिस्सा लेने वाले सभी जवानों और स्कूल, कालेज के विद्यार्थियों को कोरोना टेस्ट करवाने होंगे। इसके लिए आठ अगस्त को ही विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इनकी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही समारोह में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा। इसके लिए प्रशासन की तरफ से आदेश जारी कर दिया गया है।
पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन बिना दर्शकों के ही किया जाएगा। हालांकि समारोह में पुलिस, सीआरपीएफ, फारेस्ट प्रोटेक्शन फोर्स, शेर-ए-कश्मीर पुलिस अकादमी के जवानों के साथ स्कूल व कालेज के सैकड़ों विद्यार्थी परेड के जरिए मुख्य मेहमान को सलामी देंगे। इसके लिए टुकड़ियों ने अभ्यास करना शुरू कर दिया है। लेकिन जिला प्रशासन ने अब इनका कोरोना टेस्ट करवाना अनिवार्य कर दिया है।
स्वतंत्रता दिवस समारोह में सैकड़ों की संख्या में विद्यार्थी और जवान हिस्सा लेंगे। एक साथ सैकड़ों की संख्या में एकजुट होने पर कोरोना संक्रमण बढ़ने की संभावना बन सकती है। इसलिए जिला प्रशासन ने समारोह से एक सप्ताह पहले इनका कोरोना टेस्ट करवाना अनिवार्य कर दिया है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की तैयारी
एडीसी मोहम्मद सईद मोहम्मद खान ने इसके लिए सीएमओ को आदेश जारी किया है। सीएमओ ने इन सभी के रेपिड कोरोना टेस्ट करने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। इन सभी की कोरोना टेस्ट की प्रक्रिया एक दिन के अंदर पूरी करने को कहा गया है। कोरोना टेस्ट के बाद जिनकी रिपोर्ट निगेटिव होगी तो उसको स्वतंत्रता दिवस समारोह में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा और अगर किसी की रिपोर्ट पॉजिटिव आती है, तो उसको होम आइसोलेशन पर रखा जाएगा। आदेश मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दिया है और कुछ टीमों को इसके लिए तैयार कर दिया है।