फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Corona infected figures exceed one lakh in Jammu and Kashmir

जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा एक लाख के पार, अब तक 1558 लोगों की गई जान

विज्ञापन
Corona infected figures exceed one lakh in Jammu and Kashmir
जम्मू। तापमान गिरने के साथ कश्मीर में कोविड संक्रमित मामलों में बढ़ोतरी हुई है। प्रदेश में बुधवार को नए 507 संक्रमित मामले मिले, जिसमें कश्मीर से 326 लोग संक्रमित हुए हैं। इसके साथ जम्मू कश्मीर में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 1,00,351 तक पहुंच गया है। इसमें 5480 मामले सक्रिय हैं। इसमें जम्मू संभाग से 1601 और कश्मीर से 3879 लोग पीड़ित हैं। इस बीच प्रदेश में 9 और कोरोना संक्रमित लोगों ने दम तोड़ दिया। हालांकि विभिन्न अस्पतालों में 433 संक्रमित मरीज ठीक भी हुए।
विज्ञापन

प्रदेश में बुधवार को श्रीनगर में सर्वाधिक 140 लोग कोविड से संक्रमित मिले। इस जिले में अब तक 385 लोगों की मौत हो चुकी है और प्रदेश में यह आंकड़ा पहले नंबर पर है। जिला जम्मू में 94 नए संक्रमित मामले मिले। जिले में अब तक 273 लोगों की कोविड संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है। जीएमसी जम्मू में डोडा निवासी 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है। राजोरी में 8, उधमपुर में 20, डोडा में 13, कठुआ में 12, पुंछ में 3, सांबा में 3, किश्तवाड़ में 19, रामबन में 5 और रियासी में 4 संक्रमित मामले मिले हैं। प्रदेश में अब तक 93313 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिसमें जम्मू संभाग से 37724 और कश्मीर संभाग से 55589 मरीज हैं। प्रदेश में अब तक 1558 लोगों की मौत हुई है, जिसमें जम्मू संभाग से 524 और कश्मीर से 1034 लोगों ने दम तोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed