फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Congress took shout for upcoming elections

आगामी चुनावों के लिए कांग्रेस ने भरी हुंकार

Mon, 04 Jan 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामबन
ब्यूरो/अमर उजाला, रामबन Updated Mon, 04 Jan 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
Congress took shout for upcoming elections

आगामी पंचायत और निकाय चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी ने रामबन में हुंकार भरी। पार्टी की एक दिवसीय सम्मेलन में नेताओं ने कार्यकर्ताओं को चुनावों के लिए तैयार हो जाने को कहा गया। उन्हें जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के

विज्ञापन

लिए काम करने के लिए प्रेरित किया गया।

डाकबंगला में रविवार को आयोजित सम्मेलन में पार्टी के राज्य प्रधान गुलाम अहमद मीर मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। इस दौरान उप प्रधान शामलाल शर्मा, महिला विंग की राज्य प्रधान इंदू पवार, यूथ कांग्रेस नेता प्रणव सडोत्रा, बनिहाल के सांसद विकार रसूल वानी, एमएलसी शाम लाल भगत के अलावा जिला प्रधान अरुण सिंह राजू, महिला विंग की जिला प्रधान नरेंद्र कौर और दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन


इस मौके पर जिले के बनिहाल, गूल, रामबन, बटोत और रामसू इलाके से कार्यकर्ता पहुंचे थे। पार्टी प्रधान ने कार्यकर्ताओं को आने वाले पंचायत और निकाय चुनावों के लिए युद्ध स्तर पर तैयारी करने को कहा गया। उन्होंने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के तहत बनाए जा रहे नए राशन कार्ड की सूची में धांधली का इल्जाम भी लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य की गठबंधन सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सरकार पिछले वर्ग को लाभ नहीं पहुंचा पा रही है। इस अवसर पर शाम लाल शर्मा, रामबन के पूर्व विधायक अशोक कुमार डोगरा ने स्थानीय समस्याओं को पार्टी नेताओं के समक्ष उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed