फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   State President Mir said - sporadic leaders who resigned, after getting the post they did nothing for the party

कांग्रेस में कलह: प्रदेश अध्यक्ष मीर ने कहा- इस्तीफा देने वाले छिटपुट नेता, पद मिलने के बाद उन्होंने पार्टी के लिए कुछ नहीं किया 

Sun, 21 Nov 2021 07:48 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Sun, 21 Nov 2021 07:48 PM IST
सार

कांग्रेस से लगातार इस्तीफा देने के बाद पार्टी कार्यकर्ता असमंजस की स्थिति में हैं। इस बीच प्रदेश अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर ने कहा कि उधमपुर में कुछ कांग्रेस नेताओं के पद से इस्तीफा देने की जानकारी मिली है। इस्तीफा देने वाले छिटपुट नेता हैं।

विज्ञापन
State President Mir said - sporadic leaders who resigned, after getting the post they did nothing for the party
ghulam ahmad mir

विस्तार

कांग्रेस से लगातार इस्तीफा देने के बाद पार्टी कार्यकर्ता असमंजस की स्थिति में हैं। इस बीच प्रदेश अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर ने कहा कि उधमपुर में कुछ कांग्रेस नेताओं के पद से इस्तीफा देने की जानकारी मिली है। इस्तीफा देने वाले छिटपुट नेता हैं। पद मिलने के बाद इन की तरफ से कांग्रेस के लिए कुछ नहीं किया गया। इनसे पूछा जाए कि आज तक पार्टी के लिए कौन सी एक्टिविटी की है। इन्होंने इस्तीफा देकर केवल राजनीति को चमकाने का प्रयास किया है। 
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर ने उधमपुर दौरे के दौरान प्रेसवार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जन जागरण अभियान शुरू किया है। देश के विभिन्न मुद्दों को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। मोदी सरकार में लोगों को बोलने का हक नहीं है। किसान, दुकानदार, व्यापारी, विद्यार्थी, बेरोजगार युवा जो भी सरकार के खिलाफ बोलना चाहता है, उसका मुंह बंद करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


इसलिए देश व प्रदेश के हालात को लेकर कांग्रेस ने मंच तैयार किया है। परेशान लोगों को इस मंच पर अपनी बात रखने का मौका दिया जा रहा है। कांग्रेस सबसे पुरानी पार्टी है और आज भी लोगों की परेशानी को दूर करने के लिए काम कर रही है। जन जागरण अभियान के दौरे 29 नवंबर तक पूरे प्रदेश में चलते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीर ने कहा कि किसानों के कानून को 15 महीने के बाद वापस लिया गया है। 15 महीने पहले जब इस कानून को पारित किया गया था तो संसद में राहुल गांधी ने उसी दिन कहा था कि यह कानून किसानों की इच्छा के बिना तैयार किया गया है एक दिन इस कानून को लेना पड़ेगा। 15 महीने के बाद भाजपा रास्ते पर आई है और कानून को वापस लिया, लेकिन इस दौरान करीब 600 किसानों की जान चली गई और काफी नुकसान झेलना पड़ा है।


इसी तरह से जम्मू-कश्मीर के लोगों को अनुच्छेद 370 को हटाकर सदमा पहुंचाया गया है। उनकी पहचान को पहचान को खत्म करने का प्रयास किया गया है। इसको भी एक दिन सरकार को वापस लाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed