{"_id":"6179a53f058331662c63d36d","slug":"conflict-udhampur-news-jmu246726433","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोल मार्केट में वाहन चेकिंग नाके के दौरान पुलिस कर्मी द्वारा युवक को थप्पड मारने पर हुआ विवाद,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोल मार्केट में वाहन चेकिंग नाके के दौरान पुलिस कर्मी द्वारा युवक को थप्पड मारने पर हुआ विवाद,
विज्ञापन
गोल मार्केट में युवक को थप्पड मारने पर विवाद के दौरान जमा लोग
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। शहर के गोल मार्केट क्षेत्र में पुलिस के लगाए चेक नाके पर उस समय विवाद उत्पन्न हो गया, जब पुलिस कर्मी ने एक युवक को थप्पड़ मार दिया। इसको लेकर स्थानीय दुकानदारों ने पुलिस का विरोध किया।
बात जब कहासुनी तक पहुंची तो अधिकारियों ने समझा बुझा कर मामला शांत किया, और नाके को वहां से हटा लिया। स्थानीय दुकानदारों ने कहा कि शहर के अंदर नाके लगाकर पुलिस आए दिन ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान काट रही है। इससे शहर में जाम की समस्या पैदा हो जाती है। आम लोगों के साथ दुकानदारों को भी परेशानी उठानी पड़ती है।
उन्होंने बताया कि आज भी शहर के अंदर पुलिस ने नाका लगाकर ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वालों के चालान काटे। लेकिन, इसी बीच साथ की दुकान पर काम करने वाला एक युवक जब वहां से बाइक लेकर गुजरा तो पुलिस कर्मियों ने उसे रोका, और किसी बात पर उसे थप्पड़ मार दिया। यह बिल्कुल उचित नहीं था। इसका सभी दुकानदार विरोध करते हैं। अगर युवक ने नियमों का उल्लंघन किया भी था, तब भी पुलिस उसे केवल चालान कर सकती थी। लेकिन, थप्पड़ मारना सही नहीं हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि त्योहारी सीजन चल रहा है। शहर में पहले से काफी भीड़ उमड़ रही है। ऐसे में पुलिस का ट्रैफिक नियमों को लेकर नाके लगाना बिल्कुल सही नहीं। इससे शहर में गंभीर जाम की समस्या आ रही है। ग्राहकों और दुकानदारों को भी परेशानी हो रही है। पुलिस प्रशासन से अपील है कि ट्रैफिक समस्या को सुधारने के शहर के अंदर नाके लगाने की बजाय चौक चौराहों पर पुलिस कर्मियों की तैनाती करे।