{"_id":"616c684207c5b43b5f593881","slug":"conflict-udhampur-news-jmu245987731","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीनी विवाद के चलते व्यक्ति पर हुआ हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीनी विवाद के चलते व्यक्ति पर हुआ हमला
विज्ञापन
लि अस्पताल में उपचाराधीन जमीनी विवाद में हमले में घायल व्यक्ति
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। शहर के साथ लगते बड़ाली इलाके में जमीनी विवाद के चलते एक व्यक्ति पर उसके चाचा और चचेरे भाई ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं, जानकारी मिलने पर पुलिस ने भी मामला दर्ज कर लिया है।
जिला अस्पताल में उपचाराधीन लखन कुमार ने बताया कि वह घर के बाहर घास इकट्ठी कर रहा था। इसी दौरान चाचा बंसी लाल और उनका बेटा संजय कुमार पहुंचे, और उन्होंने पीटना शुरू कर दिया। मारपीट के दौरान उसके सिर पर पीछे से तेज हमला किया गया, जिसमें वह सुधबुध खो बैठा। ऐसा होते ही सभी मौके से चले गए। वहीं मौके पर मौजूद परिवार के सदस्यों ने उसको गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जानकारी मिलने पर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई।
लखन ने बताया कि लंबे समय से चाचा के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। चाचा उसके घर के बाहर से रास्ते की मांग कर रहे हैं, जोकि संभव नहीं है। उसको लगातार इसके लिए धमकाया जा रहा है। एक महीना पहले माता पिता के साथ भी मारपीट की गई थी। इसकी शिकायत पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब उसके ऊपर भी हमला कर दिया गया है। आए दिन चाचा और उनका बेटा धमकियां देते हैं। कई बार तो जान से मारने की भी धमकी दी है। लखन की मांग है कि पुलिस इस मामले में सख्त कार्रवाई करे।